लाल रंग आपके गालों के लिए

लाल रंग आपके गालों के लिए,

काला रंग आपके बालों के लिए,

नीला रंग आपकी आँखों के लिए,

पीला रंग आपके हाथों के लिए,

गुलाबी रंग आपके सपनों के लिए,

सफ़ेद रंग आपके मन के लिए,

हरा रंग आपके जीवन के लिए,

होली के इन सात रंगों के साथ…

होली की हार्दिक शुभकामनायें

उस रंग से मैं खुद को रंग दूँ

रीत का रंग पीला, नेह का रंग नीला,

हर्ष का हरा, लावण्य की लाली,

प्रेम के जल में हमने मिला ली,

उस रंग से मैं खुद को रंग दूँ,

इसको रंग दूँ उसको रंग दूँ,

आपको होली की मंगलकामनाएं

होली में बन जाये रंग रसिया

रास रचाये गोकुल में कन्हैया,

होली में बन जाये रंग रसिया,

सजाये रंगों का साज हर एक द्वारे,

आज भी गोपियाँ रंग लिए कान्हा की राह निहारें.

होली की मंगल शुभकामनायें !!

मुबारक हो आपको रंगों भरी होली

राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,

प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,

ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली,

मुबारक हो आपको रंगों भरी होली !!

चाँद की चांदनी, अपनों का प्यार

गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार,

सूरज की किरणे,खुशियों की बहार,

चाँद की चांदनी, अपनों का प्यार,

मुबारक हो आपको रंगों का त्यौहार!!

आपको एक रंगीन और जोशीली होली मुबारक

लाल – ताकत

हरा – समृद्धि

नारंगी – जोश

गुलाबी – प्यार

नीला – वफादारी

सुनहरा – अमीरी

आपको एक रंगीन और जोशीली होली मुबारक!